ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news latifshah dam overflowed with two feet of water tourists gathered to see the picturesque view

Chandauli News: दो फीट पानी के साथ ओवरफ्लो हुआ लतीफशाह बांध, मनोरम दृश्य देखने उमड़े सैलानी.

“बुधवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद गुरुवार सुबह शहाबगंज क्षेत्र का प्रसिद्ध लतीफशाह बांध ओवरफ्लो हो गया। बांध के ऊपर से करीब दो फीट पानी बहने लगा, जिससे जलप्रपात जैसा मनमोहक दृश्य देखने को मिल रहा है।”

chandauli

7:23 PM, Sep 24, 2026

Share:

Chandauli News: दो फीट पानी के साथ ओवरफ्लो हुआ लतीफशाह बांध, मनोरम दृश्य देखने उमड़े सैलानी.
logo

लतीफ शाह बांध से गिर रहे पानी को देखने पहुंचे सैलानी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। बुधवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह शहाबगंज विकासखंड स्थित प्रसिद्ध लतीफशाह बांध एक बार फिर ओवरफ्लो हो गया। बांध के ऊपर से करीब दो फीट पानी बहने लगा। तेज बहाव के साथ गिरती पानी की धारा और आसपास की हरियाली ने बांध के प्राकृतिक सौंदर्य को और बढ़ा दिया।

Img

जानकारी के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के बाद मुसाखाड़ बांध से पानी छोड़े जाने के चलते लतीफशाह बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा। पानी बांध के ऊपर से बहने के बाद यहां जलप्रपात जैसा नजारा दिखाई देने लगा। बारिश से धुली पहाड़ियां, हरी वनस्पतियां और सफेद पानी की धार लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बांध के ओवरफ्लो होने की जानकारी के बाद सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों से लोग प्राकृतिक नजारा देखने पहुंचने लगे। लोग बांध से गिरते पानी और बादलों से घिरे पहाड़ी क्षेत्र की तस्वीरें कैमरे में कैद करते नजर आए। ठंडी हवाओं और सुहाने मौसम के बीच लतीफशाह बांध इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन

Img

बढ़ती भीड़ को देखते हुए चकिया कोतवाली पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क है। पुलिसकर्मी लोगों को बांध के किनारे और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से रोक रहे हैं। साथ ही सुरक्षित स्थान से ही प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेने और पानी के तेज बहाव के दौरान सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.