ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news launch of eco tourism campaign from the famous rajdari falls chandraprabha century area

Chandauli News: सुप्रसिद्ध राजदरी जलप्रपात चन्द्रप्रभा सेंचुरी एरिया से ईको पर्यटन अभियान का शुभारंभ.

"विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि चन्द्रप्रभा विहार को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। राजदरी-देवदरी जलप्रपात के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए दो करोड़ रुपये और छोटकी दरी के सुंदरीकरण हेतु चार करोड़ रुपये की कार्ययोजना डीएम और सीडीओ द्वारा डीएफओ को सौंपी गई है"

chandauli

10:54 AM, Nov 2, 2025

Share:

Chandauli News: सुप्रसिद्ध राजदरी जलप्रपात चन्द्रप्रभा सेंचुरी एरिया से ईको पर्यटन अभियान का शुभारंभ.
logo

इको टूरिज्म अभियान का चंद्र प्रभा के राजदरी में शुभारंभ करते चकिया विधायक कैलाश आचार्य और चीफ संजीव कुमार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और झरनों के लिए प्रसिद्ध चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार में शनिवार को ईको पर्यटन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा विधायक कैलाश खरवार एवं मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों की रैली को रवाना कर किया।

Img

इस अवसर पर विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि चन्द्रप्रभा विहार को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजदरी-देवदरी जलप्रपात के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, वहीं छोटकी दरी के सुंदरीकरण हेतु चार करोड़ रुपये की कार्ययोजना डीएम और सीडीओ द्वारा डीएफओ को सौंपी गई है।

Img

विधायक ने कहा कि इस पहल से प्रदेश से बाहर जाने वाले पर्यटक अब यहां का रुख करेंगे। हरियाली, प्राकृतिक नजारों और झरनों के बीच सैलानियों को मनोरंजन के साथ-साथ वनस्पतियों और औषधियों के अध्ययन का अवसर भी मिलेगा। इससे बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ेगा और उनमें समरसता व संवेदनशीलता का विकास होगा।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वन्यजीव संरक्षक संजीव कुमार ने कहा कि ईको पर्यटन के शुभारंभ से जहां वन्य जीवों का संरक्षण होगा, वहीं उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि चंद्रप्रभा सेंचुरी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जंगली जानवरों की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

Img

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ईको पर्यटन के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और स्थानीय समुदाय का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, अतिक्रमणकारियों से वन भूमि को मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण, वन कर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.