Chandauli News: भारी बारिश से तबाही, सैकड़ों मकान जमींदोज, पीएचसी, पशु चिकित्सालय, पोस्ट ऑफिस में भरा पानी, भारी नुकसान.
"प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। पशु चिकित्सक द्वारा मौके पर पहुंचकर मवेशियों की मौत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। लोगों में दहशत है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और तेज बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोग डरे हुए हैं और सुरक्षित स्थानों पर जाने की कोशिश कर रहे हैं"
chandauli
6:36 PM, Oct 4, 2025
Share:


भारी बारिश से गिरे कच्चा मकान का मलबा हटाते ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज.
चंदौली। शुक्रवार की सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सैकड़ों कच्चे मकान धराशाई हो गए हैं, जिससे लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। गोविंदीपुर गांव में दीवार गिरने से 60 वर्षीय मुनि यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं करनौल गांव में कमलेश की भैंस दीवार के नीचे दबकर मर गई। क्षेत्र में लगातार बारिश की चेतावनी के चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
भारी बारिश से शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, पोस्ट ऑफिस और जिला सहकारी बैंक परिसर में दो से चार फीट तक पानी भर गया है। जलभराव के चलते इन संस्थानों में रखे आवश्यक कागजात और दवाएं भीग गई हैं, जिससे कामकाज ठप पड़ गया है। क्षेत्र के करनौल गांव में अमरदेव, राजनाथ, कमलेश, बृजभान, कल्पनाथ, श्यामबिहारी आदि के कच्चे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। घरों में रखी दैनिक उपयोग की वस्तुएं दबकर नष्ट हो गईं। अमरसीपुर गांव में संतोष, रविकांत, बेचन, राजाराम, रजिंदर, दयाराम, सत्येंद्र, मनोहर, सिद्धू, सुधारे, रामकेवल, अली अहमद, कादिर, सुहैल, सफुल्ला, कमरुद्दीन, मैनू, अलीम, सोबराती, प्रेम, मराछु आदि के मकान धराशाई हो गए। संतोष की साइकिल और मोटरसाइकिल भी मलबे में दबकर चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन
भूसीकृतपुरवां गांव में जयप्रकाश, घुरहू, धर्मेंद्र, समीना, रुस्तम आदि के मकान गिर गए हैं। तियरा गांव में उदय यादव, पप्पू यादव, डब्लू साव, मन्नी यादव, बाके यादव, सलारु यादव, विजयी, मनोज, विरेंद्र यादव, मस्त राम, राजकुमार, मसतीश कुमार, संजय गोंड, कोमल, बहादुर, शेखर, घनश्याम यादव, सरिता आदि का आशियाना मिट्टी में मिल गया। अमाँव गांव में महेश, चौहान गुलाब राम, संजय यादव, प्रमोद राम, बुध्दू राम, गुल्लू, सब्बल मुसाफिर शर्मा का मकान ध्वस्त हो गया। इन गांवों में न केवल मकान बल्कि दैनिक जीवन की वस्तुएं, वाहन और खाद्य सामग्री तक दबकर नष्ट हो गई हैं।
अनुमान है कि लाखों रुपये की क्षति हुई है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। पशु चिकित्सक द्वारा मौके पर पहुंचकर मवेशियों की मौत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। लोगों में दहशत है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और तेज बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोग डरे हुए हैं और सुरक्षित स्थानों पर जाने की कोशिश कर रहे हैं।



