ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news laying the foundation stone of interlocking road and cc drain in mahmoodpur kailashpuri mp darshana singh inaugurated it

Chandauli News: महमूदपुर कैलाशपुरी में इंटरलॉकिंग सड़क और सीसी ड्रेन का शिलान्यास, सांसद दर्शना सिंह ने किया शुभारंभ.

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड संख्या-06 स्थित महमूदपुर कैलाशपुरी-02 में सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किया। प्रेम नारायण पाठक के मकान से रमेश तिवारी के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और सीसी ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा।”

chandauli

10:23 AM, Nov 23, 2026

Share:

Chandauli News: महमूदपुर कैलाशपुरी में इंटरलॉकिंग सड़क और सीसी ड्रेन का शिलान्यास, सांसद दर्शना सिंह ने किया शुभारंभ.
logo

विकास कार्य का लोकार्पण करती सांसद दर्शना सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड संख्या-06 स्थित महमूदपुर कैलाशपुरी-02 में इंटरलॉकिंग सड़क एवं सीसी ड्रेन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जाने वाले इस कार्य का शुभारंभ राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने विधिवत किया।

Img

शिलान्यास पट्टिका के अनुसार, प्रेम नारायण पाठक के मकान से रमेश तिवारी के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और सीसी ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Img

यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में कराई जा रही है। स्थानीय स्तर पर सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास से क्षेत्र के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने निर्माण कार्य का शिलान्यास कर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.