Chandauli News: रिश्वत लेते लेखपाल कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल.
" ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील में अंश निर्धारण जैसे संवेदनशील कार्य भी पैसे के बिना पूरे नहीं होते और पूरा पैसा न देने पर लोगों को बार-बार दौड़ाया जाता है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चकिया तहसील प्रशासन की मिलीभगत से ही भ्रष्टाचार का यह खेल लगातार जारी है"
chandauli
8:47 PM, Sep 29, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.
चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल के कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लेखपाल अनिल सोनकर रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लेखपाल को खुलेआम यह कहते सुना जा सकता है, “काम के बदले 1500 रुपये तय हुए थे और आप सिर्फ़ 1200 रुपये दे रहे हैं।” इतना ही नहीं, कम रुपये मिलने पर उसने सामने वाले को “गाँव का ब्रोकर” कह दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील में अंश निर्धारण जैसे संवेदनशील कार्य भी पैसे के बिना पूरे नहीं होते और पूरा पैसा न देने पर लोगों को बार-बार दौड़ाया जाता है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चकिया तहसील प्रशासन की मिलीभगत से ही भ्रष्टाचार का यह खेल लगातार जारी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वायरल वीडियो को आधार मानते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए, लेखपाल को निलंबित किया जाए और स्वतंत्र जांच आयोग से मामले की पड़ताल कराई जाए।



