Chandauli News: लाइसेंसी अंग्रेजी शराब दुकान सीज, मिलावट की शिकायत पर छापेमारी.
"चकिया तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी भीड़ जुटी रही। अधिकारियों ने कहा कि मिलावटखोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।"
chandauli
9:35 AM, Feb 20, 2026
Share:


दुकान के पीछे गोदाम में बिखरा बोतल के ढक्कन, खाली बोतल मिलावट कर पैक की गई अंग्रेजी शराब.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया,(चंदौली).
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बैरी मोड़ स्थित अंग्रेजी कंपोजिट शराब की दुकान पर मिलावट की शिकायत के बाद चकिया तहसील प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। एसडीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दुकान को सीज कर दिया। मौके से एक सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिल रही थी कि दुकान से जुड़े एक कमरे में शराब की बोतलों में कथित रूप से मिलावट की जा रही है। आरोप है कि निर्धारित मात्रा से अधिक बोतलें तैयार कर उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची टीम ने संबंधित स्थान की जांच की।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में अनियमितता के संकेत मिलने पर दुकान को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। चकिया तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी भीड़ जुटी रही। अधिकारियों ने कहा कि मिलावटखोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



