Chandauli News: आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, हाईवे पर थमी रफ्तार.
"हालांकि, मौसम के ठंडा होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए निजात मिली।"
chandauli
8:26 PM, Apr 29, 2026
Share:


तेज धूल भरी आंधी के कारण छाया अंधेरा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज आंधी और बारिश के चलते जिले में कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
नेशनल हाईवे पर तेज हवा और बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। कई जगहों पर वाहन चालकों को मजबूरन अपने वाहन रोकने पड़े। तेज हवाओं के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे सफर करना जोखिम भरा हो गया। आंधी के दौरान कई झोपड़ियां उड़ गईं, वहीं दुकानों के सामने लगे टीन शेड और खंभे भी उखड़ गए। इससे स्थानीय स्तर पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
बाजारों में सन्नाटा पसर गया और दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। लगभग एक घंटे तक चली इस आंधी और बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित रही। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए और सड़क पर आवाजाही भी काफी कम हो गई।
