मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news life is miserable in launda nai basti due to flood 50 bigha paddy crop submerged

Chandauli News : बाढ़ से लौंदा नई बस्ती में जनजीवन बेहाल, 50 बीघा धान की फसल जलमग्न.

“चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक के लौंदा नई बस्ती में बाढ़ और जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। आवागमन बाधित होने के साथ कच्चे मकान गिरने लगे हैं, वहीं भारतमाला परियोजना के निर्माण के कारण करीब 50 बीघा धान की फसल जलमग्न होने का आरोप लगाया गया है।”

chandauli

6:52 PM, Sep 1, 2026

Share:

Chandauli News : बाढ़ से लौंदा नई बस्ती में जनजीवन बेहाल, 50 बीघा धान की फसल जलमग्न.
logo

जलमग्न लौंदा नई बस्ती क्षेत्र का दौरा करते राणा प्रताप सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के नियामताबाद ब्लॉक स्थित लौंदा नई बस्ती में बाढ़ और जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पानी भरने से कई जगह आवागमन बाधित हो गया है, जबकि कुछ कच्चे मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

Img

जानकारी के अनुसार भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य के कारण करीब 50 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकासी के लिए बनाए गए कलवर्ट पर्याप्त संख्या में नहीं हैं और कई कलवर्ट उचित स्थान पर नहीं बनाए गए हैं। इसके चलते बारिश और बाढ़ का पानी खेतों में जमा है। क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार की व्यवस्था नहीं होने से भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रास्ते डूबने के कारण बच्चों का स्कूल जाना भी प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन

Img

भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भारतमाला परियोजना के अधिकारियों और जिला प्रशासन से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो से मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की अपील की। राणा प्रताप सिंह ने कहा कि करीब 50 बीघा जमीन जलमग्न है और कच्चे मकान गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जल निकासी, रास्ते की कनेक्टिविटी, बिजली व्यवस्था और राहत कार्यों का समाधान कराना चाहिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.