मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news lightning fell on a farmer working in the field he died on the spot

Chandauli News: खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत.

“कवलपुरा गांव में खेत में सिंचाई और धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, मामले की जानकारी होते ही सुशील सिंह की मौके पर पहुंचे और घटना पर दुख जताया।”

chandauli

8:12 PM, Jul 19, 2026

Share:

Chandauli News: खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत.
logo

मृतक श्याम कुमार की फाइल फोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय श्याम कुमार, पुत्र स्वर्गीय तेजबहादुर, निवासी कवलपुरा के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब वह खेत में सिंचाई कर धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे।

Img

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 11 बजे बारिश के दौरान श्याम कुमार अपने खेत में कार्य कर रहे थे। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली उनकी चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलने पर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक अपने पीछे पत्नी कुमकुम सिंह (35), दो पुत्र ऋषभ सिंह और राघवेंद्र प्रताप सिंह को छोड़ गए हैं। वह दो भाइयों में छोटे थे, जबकि उनके बड़े भाई रिंकू सिंह वाराणसी में रहते हैं। किसान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.