मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news lightning fell on a woman and a girl who went to pick mangoes there was mourning in the village due to the death of both

Chandauli News: आम बीनने गई महिला और बालिका पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत से गांव में पसरा मातम.

"राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की और पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से मिलने वाली राहत सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।"

chandauli

5:34 PM, Jun 14, 2026

Share:

Chandauli News: आम बीनने गई महिला और बालिका पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत से गांव में पसरा मातम.
logo

महिला के शव के पास रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के धनावल गांव में शनिवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Img

जानकारी के अनुसार धनावल गांव निवासी रूबी (35 वर्ष) और लक्ष्मी (12 वर्ष) शनिवार को गांव के समीप आम बीनने गई थीं। इसी दौरान क्षेत्र में तेज आंधी चलने लगी और आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। हल्की बारिश के बीच अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में रूबी और लक्ष्मी आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरते ही दोनों जमीन पर गिर पड़ीं। घटना देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके की ओर दौड़े और दोनों को बचाने का प्रयास किया। परिजन और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। एक साथ दो लोगों की मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतका रूबी अपने पीछे परिवार के कई सदस्यों को छोड़ गई हैं, जबकि बालिका लक्ष्मी की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर तरफ मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलने पर चकिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की और पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से मिलने वाली राहत सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। स्थानीय लोगों ने भी आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.