मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news lineman became victim of online fraud 10 thousand rupees were stolen from his account as soon as he opened the link

Chandauli News: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ लाइनमैन, लिंक खोलते ही खाते से उड़े 10 हजार.

"साइबर सेल प्रभारी हरिनारायण पटेल ने बताया कि पीड़ित को 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने और संबंधित थाने में तहरीर देने के लिए कहा गया है। शिकायत मिलने के बाद तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

7:16 PM, May 21, 2026

Share:

Chandauli News: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ लाइनमैन, लिंक खोलते ही खाते से उड़े 10 हजार.
logo

AI तस्वीर.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में एक बिजली संविदा कर्मी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक को खोलते ही उसके खाते से दो बार में 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार अमावल गांव निवासी जितेंद्र कुमार बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके आधिकारिक ग्रुप में एक लिंक भेजा गया था, जिसे लोड करने के लिए कहा गया। जैसे ही उन्होंने लिंक खोलने का प्रयास किया, उनका मोबाइल अचानक हैंग हो गया। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से पांच-पांच हजार रुपये कटने का मैसेज आया। इस तरह दो बार में कुल 10 हजार रुपये की रकम साइबर ठगों ने उड़ा दी। अचानक पैसे कटने से पीड़ित हैरान रह गया।

विज्ञापन

पीड़ित जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह रकम उन्होंने बच्चों के स्कूल में दाखिले और अपनी मां की दवा के लिए बचाकर रखी थी। ठगी की घटना के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। मामले में साइबर सेल प्रभारी हरिनारायण पटेल ने बताया कि पीड़ित को 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने और संबंधित थाने में तहरीर देने के लिए कहा गया है। शिकायत मिलने के बाद तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.