मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news liquor smuggler carrying a reward of rs 50 thousand arrested from chandigarh was absconding since 2022

Chandauli News: 50 हजार का इनामी शराब तस्कर चंडीगढ़ से गिरफ्तार, 2022 से था फरार.

“50 हजार के इनामी आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम चंडीगढ़ पहुंची। सैयदराजा थाने में दर्ज पुराने शराब तस्करी के मामले में वांछित कपिल देव वर्मा को पुलिस ने उसके घर के बाहर से दबोच लिया। आरोपी पर 2022 से गिरफ्तारी का दबाव था और वह पहचान बदलकर बचने की कोशिश कर रहा था।”

chandauli

6:14 PM, Aug 13, 2026

Share:

Chandauli News: 50 हजार का इनामी शराब तस्कर चंडीगढ़ से गिरफ्तार, 2022 से था फरार.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में इनामी अपराधी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने वर्ष 2022 से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी कपिल देव वर्मा उर्फ कपिल वर्मा करवल को उसके कझेरी स्थित घर के बाहर से पकड़ा। वह सैयदराजा थाने में दर्ज शराब तस्करी और कूटरचित दस्तावेजों के मामले में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में सैयदराजा थाना क्षेत्र में आरोपी के वाहन से 450 पेटी यानी करीब 4010 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। कार्रवाई थाना सैयदराजा पुलिस, आबकारी विभाग और जीएसटी सचल दल की संयुक्त टीम ने की थी। मामले में कूटरचित दस्तावेज भी बरामद हुए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल देव वर्मा उर्फ कपिल वर्मा करवल पुत्र गुरुबचनदास, निवासी कझेरी, सेक्टर-52, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ सैयदराजा के अलावा लखनऊ के काकोरी थाने में भी आबकारी अधिनियम से जुड़ा मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.