ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news liquor smuggling busted in closed restaurant at district headquarters 33 including 18 women arrested

Chandauli News: जिला मुख्यालय पर बंद रेस्टोरेंट में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 18 महिलाओं समेत 33 गिरफ्तार.

“चंदौली पुलिस ने बंद पड़े एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। मौके से 520.7 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब के साथ 15 पुरुषों और 18 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।”

chandauli

9:13 PM, Nov 3, 2026

Share:

Chandauli News: जिला मुख्यालय पर बंद रेस्टोरेंट में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 18 महिलाओं समेत 33 गिरफ्तार.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बिहार में शराबबंदी के बीच चंदौली के रास्ते शराब तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के वार्ड नंबर पांच स्थित बंद पड़े चंदौली रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 18 महिलाओं समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी और देशी शराब की 2,234 बोतलें, टेट्रा पैक और पाउच बरामद किए, जिनकी कुल मात्रा 520.7 लीटर बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री के 37,690 रुपये नकद और एक टेम्पो, दो मोटरसाइकिल व एक टीवीएस मोपेड भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, तस्कर स्थानीय शराब दुकानों से शराब लाकर बंद रेस्टोरेंट में जमा करते थे और फिर छोटी-छोटी खेप में बिहार भेजकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

Img

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की शुरुआत सकलडीहा तिराहे पर चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो चालक फरार हो गया, जबकि पीछे बैठा सुमंत कुमार पकड़ा गया। उसके बैग से शराब की बोतलें मिलने के बाद पूछताछ की गई तो वार्ड नंबर पांच स्थित रेस्टोरेंट में शराब जमा होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। रेस्टोरेंट के भीतर पुरुष और महिलाएं शराब की बोतलों को अखबार में लपेटकर पारदर्शी टेप से पैक कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पुरुष तस्कर बोतलों को पिट्ठू बैग और कपड़ों के थैलों में छिपाते थे, जबकि महिलाएं हैंडबैग, सूटकेस और कपड़ों की आस्तीन में रखकर बसों और सवारी ट्रेनों के जरिए बिहार ले जाती थीं। कुछ बोतलों को शरीर से चिपकाकर ले जाने की भी तैयारी थी।

विज्ञापन

Img

सीओ सदर नामेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई, जहां से करीब 520 लीटर शराब बरामद हुई और 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब में सिग्नेचर, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, ऑफिसर चॉइस, मैकडॉवेल्स और अन्य ब्रांड शामिल हैं। गिरफ्तार 15 पुरुषों में चंदौली के अलावा बिहार के रोहतास, वैशाली, पटना और नालंदा के निवासी शामिल हैं, जबकि 18 महिलाएं भी बिहार के अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं। पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.