Chandauli News: ट्रक में वॉल पुट्टी के बोरी के नीचे छुपा कर बिहार के लिए हो रही शराब तस्करी का खुलासा.
"सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने खुलासा करते हुए बताया, कि मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। वही एक लोकेशन देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के दौरान मोबाइल फोन और दो वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। सीओ ने कहा ऐसे अभियान जारी रहेंगे और शराब तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
chandauli
4:03 PM, Mar 15, 2026
Share:


पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते सीओ सदर देवेंद्र कुमार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा,(चंदौली).
चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने शुक्रवार रात NH-19 हाइवे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6325.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब नोएडा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक और बोलेरो चालक समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। अनुमानित कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर स्वाट, सर्विलांस और सैयदराजा पुलिस कि संयुक्त टीम ने NH-19 हाइवे के ग्राम बरठी कमरौर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पेट्रोल भरवाने के लिए रुके ट्रक (NL01AF3253) की जांच की गई।प्राथमिक चेकिंग में ट्रक की पुट्टी की बोरी से अवैध शराब बरामद हुई। गहनता से तलाशी लेने पर कुल 710 पेटियों में 6325.92 लीटर शराब मिली। साथ ही ट्रक को लोकेशन देने वाले बोलेरो (UP13BD0011) चालक को भी पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ट्रक चालक अली बक्श (27), निवासी ग्राम सहारा, थाना तलझारी, जिला दुमका, झारखंड और बोलेरो चालक मुरताज अंसारी (40), निवासी ग्राम चित्रपोका, थाना मोहनपुर, जिला देवधर, झारखंड के रूप में हुई।
विज्ञापन
बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड कि कुल 6325.92 लीटर अवैध शराब थी। पुलिस ने मामले में धारा 3(5),318,319,338,336(3) बीएनएस व धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने खुलासा करते हुए बताया, कि मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। वही एक लोकेशन देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के दौरान मोबाइल फोन और दो वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। सीओ ने कहा ऐसे अभियान जारी रहेंगे और शराब तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
