मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news liquor smuggling to bihar exposed by hiding it under paper guilli

Chandauli News: कागज की गुल्ली के नीचे छिपाकर बिहार के लिए शराब तस्करी का खुलासा.

"पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की कड़ियां तलाशने में पुलिस टीम जुटी है। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"

chandauli

4:34 PM, Mar 10, 2026

Share:

Chandauli News: कागज की गुल्ली के नीचे छिपाकर बिहार के लिए शराब तस्करी का खुलासा.
logo

पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। शराब तस्करों की एक बड़ी चाल को स्वाट, सर्विलांस और सैयदराजा पुलिस कि संयुक्त टीम ने समय रहते नाकाम कर दिया। नेशनल हाईवे-19 पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तस्करों ने शराब को कागज की गुल्ली (जिस पर धागा लपेटा जाता है) के नीचे छिपाकर रखा था, ताकि पुलिस को शक न हो सके। लेकिन संयुक्त टीम की सतर्कता के चलते पूरा खेल खुल गया।

Img

जानकरी के अनुसार पुलिस कि संयुक्त टीम को पहले से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक के जरिए बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही है। इसके बाद सैयदराजा थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने जेठमलपुर गांव के समीप एनएच-19 पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध कंटेनर ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोककर जब तलाशी ली तो सामने की तरफ कागज की गुल्ली रखी मिली। जब अंदर तक जांच की गई तो उसके नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं।

विज्ञापन

Img

संयुक्त पुलिस ने ट्रक से कुल 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा करीब 7473.36 लीटर बताई जा रही है। बरामद शराब पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था। पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये है। मौके से मैनपुरी जनपद निवासी ट्रक चालक हरिश्चंद्र और परिचालक अंकित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम कि पूछताछ में जानकरी सामने आई कि शराब की खेप दादरी (नोएडा) से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। इस पूरे मामले में सैयदराजा थाने में आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.