ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news liquor worth eight lakh rupees caught on the border of up bihar a smuggler arrested

Chandauli News: यूपी बिहार की सीमा पर पकड़ी गई आठ लाख रुपये मूल्य की शराब, एक तस्कर गिरफ्तार.

"सीओ ने बताया कि तस्कर शराब को प्लास्टिक और जूट की बोरियों में पैक कर उसे सिल देते हैं। इसके बाद मालगाड़ी के वैगन में उसे चढ़ा देते हैं। गंतव्य स्थान पर गाड़ी पहुंचने पर उसे उतार लिया जाता है। यही नहीं, तस्कर ट्रेनों में चेन पुलिंग कर उसमें शराब चढ़ा देते हैं। उसे बिहार में उतार लिया जाता है"

chandauli

10:05 AM, Aug 31, 2025

Share:

Chandauli News: यूपी बिहार की सीमा पर पकड़ी गई आठ लाख रुपये मूल्य की शराब, एक तस्कर गिरफ्तार.
logo

सैयदराजा थाने में बरामद शराब पकड़े गए तस्कर के साथ आरपीएफ और सैयदराजा पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। आरपीएफ और सैयदराजा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान ट्रेन से परिवहन कर बिहार ले जाए जा रहे 121 पेटी अवैध शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा गया। वहीं एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है। शराब तस्करों ने नौबतपुर पुलिस के पास ट्रेन में शराब चढ़ाकर बोरियों में भर रखा था।

Img

सैयदराजा थाने में बरामद शराब पकड़े गए तस्कर के साथ सैयदराजा पुलिस

इस बाबत सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेनों से शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की भोर में सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रेनों से शराब बिहार ले जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर सैयदराजा निरीक्षक बिदेश्वर प्रसाद पांडेय, आरपीएफ के एसआई राजेश कुमार, इंद्र कुमार आदि की टीम नौबतपुर में रेलवे पुलिया के समीप पहुंची। यहां बोरे में पैक कर रखे गए सौ पेटी देशी शराब, चार पेटी अंग्रेजी शराब, 17 पेटी स्ट्रांग बीयर सहित कुल 1140 लीटर शराब बरामद हुआ। शराब तस्करी के आरोप में रंजीत कुमार यादव, निवासी ग्राम जवड़ा महसू, थाना अंबा, जिला औरंगाबाद, बिहार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

Img

नौबतपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास मिला शराब

सीओ ने बताया कि तस्कर शराब को प्लास्टिक और जूट की बोरियों में पैक कर उसे सिल देते हैं। इसके बाद मालगाड़ी के वैगन में उसे चढ़ा देते हैं। गंतव्य स्थान पर गाड़ी पहुंचने पर उसे उतार लिया जाता है। यही नहीं, तस्कर ट्रेनों में चेन पुलिंग कर उसमें शराब चढ़ा देते हैं। उसे बिहार में उतार लिया जाता है। बताया गया कि बरामद शराब की कीमत आठ लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्कर का चालान किया जा रहा है। शराब की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.