ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news liquor worth rs 1 50 crore was hidden under sacks of sawdust smuggler arrested along with truck

Chandauli News: बुरादे की बोरियों के नीचे छिपी थी 1.50 करोड़ की शराब, ट्रक समेत तस्कर गिरफ्तार.

“चंदौली में सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने ट्रक से 1185 पेटी यानी 10,451.52 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार शराब लकड़ी के बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।”

chandauli

11:38 PM, Oct 4, 2026

Share:

Chandauli News: बुरादे की बोरियों के नीचे छिपी थी 1.50 करोड़ की शराब, ट्रक समेत तस्कर गिरफ्तार.
logo

पुलिस लाइंस में मामले का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार ट्रक में लकड़ी के बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 1185 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 10,451.52 लीटर और अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।

Img

पुलिस के अनुसार स्वाट, सर्विलांस और सैयदराजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम रमऊपुर गांव के पास एनएच-19 पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंदौली की तरफ से आ रहे अशोक लेलैंड ट्रक संख्या MH 18 BZ 7720 को रोका गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रक से उतरकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के थाना सिंधारी क्षेत्र के टाकुबेरी निवासी शेरा राम उर्फ सुरेश कुमार (23) पुत्र बाला राम के रूप में हुई है। ट्रक की तलाशी के दौरान पीली प्लास्टिक की बोरियों में भरे लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद हुई। बरामद शराब में किंग्स गोल्ड, इम्पीरियल ब्लू, मैकडॉवेल्स, पार्टी स्पेशल और सुपर जुबली ब्रांड शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कुल 1185 पेटियों में 10,451.52 लीटर शराब मिली है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से आईफोन-15, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पीली धातु का लॉकेट, 660 रुपये नकद, पर्स और पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

Img

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत, हरियाणा के पास एक अज्ञात व्यक्ति से शराब लदा ट्रक लेकर बिहार जा रहा था। इसके लिए उसे एक लाख रुपये मिलने थे। पुलिस के अनुसार, रास्ते में चेकिंग से बचने के लिए शराब के ऊपर लकड़ी के बुरादे की बोरियां रखी गई थीं। अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली विक्रम दहिया ने बताया कि शराब को हरियाणा के पानीपत से बिहार ले जाया जा रहा था। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आए सरगना और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।पुलिस ने मामले में थाना सैयदराजा में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी और बरामद ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.