ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news liquor worth rs 1 94 crore destroyed in the dark of night questions raised on the action of sayadaraja police

Chandauli News: रात के अंधेरे में नष्ट हुई 1.94 करोड़ की शराब, सैयदराजा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल.

“चंदौली के सैयदराजा थाने में 24,247 लीटर अवैध शराब और बीयर नष्ट करने की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत 1.94 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि कार्रवाई रात में की गई और मीडिया की मौजूदगी नहीं रही। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में शराब के विनष्टीकरण की पारदर्शिता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।”

chandauli

10:16 AM, Nov 7, 2026

Share:

Chandauli News: रात के अंधेरे में नष्ट हुई 1.94 करोड़ की शराब, सैयदराजा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल.
logo

सैयदराजा थाने में रात के अँधेरे नष्ट की जाती अवैध शराब

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली सैयदराजा पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला थाने में जब्त अवैध शराब के विनष्टीकरण से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन क्लीन के तहत 25 मुकदमों से संबंधित कुल 24,247 लीटर अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर नष्ट कराई गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 94 लाख रुपये बताई गई है। लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में शराब नष्ट करने की कार्रवाई रात के अंधेरे में किए जाने और मीडिया की मौजूदगी नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Img

पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक 5 नवंबर को न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद गठित टीम की मौजूदगी में विनष्टीकरण कराया गया। इसमें 22,915 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब तथा 1,332 लीटर बीयर शामिल थी। कार्रवाई में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, सहायक अभियोजन अधिकारी विजय पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक कनीज फातिमा, न्यायालय के लिपिक दिलीप कुमार और थाने के हेड कांस्टेबल दिनेश उपाध्याय शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में यह कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

Img

सवाल यह है कि करीब दो करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाली शराब को नष्ट करने जैसी महत्वपूर्ण कार्रवाई रात में ही क्यों की गई? क्या इसकी वीडियोग्राफी कराई गई और क्या विनष्टीकरण से पहले तथा बाद में शराब की मात्रा का मिलान किया गया? पूर्व में भी शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई को लेकर गड़बड़ी के आरोप और सवाल सामने आने की चर्चा रही है। ऐसे में इस बार भी पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों और वास्तविक विनष्टीकरण की प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता जरूरी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.