Chandauli News: आलू की बोरियों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी 2.31 करोड़ की शराब,एसपी का खुलासा.
"चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया गया। तलाशी में आलू की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 925 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 8222.8 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार चालक की पहचान जम्मू निवासी मो. जबीर के रूप में हुई है।"
chandauli
7:16 PM, Jun 24, 2026
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए करीब 2.31 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।
पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया गया। तलाशी में आलू की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 925 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 8222.8 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार चालक की पहचान जम्मू निवासी मो. जबीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि शराब पंजाब से लोड कर बिहार पहुंचाई जा रही थी। ट्रक में मौजूद सभी पेटियों पर "For Sale in Punjab Only" अंकित मिला है। पुलिस का मानना है कि शराब की यह खेप बिहार में खपाने की तैयारी थी। मुगलसराय पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई इस बरामदगी के बाद आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
