मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news liquor worth rs 70 lakh hidden in onion sacks recovered truck driver arrested

Chandauli News: प्याज की बोरियों में छिपी 70 लाख की शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार.

"अपर पुलिस अधीक्षक आनंद चंद्रशेखर ने बताया कि इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क और सिंडिकेट की जांच जारी है।"

chandauli

5:09 PM, Mar 29, 2026

Share:

Chandauli News: प्याज की बोरियों में छिपी 70 लाख की शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार.
logo

सर आप तस्करी के मामले का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। जनपद पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सैयदराजा थाना, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एनएच-19 पर जेठमलपुर के पास एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक (MP33H3042) को रोककर तलाशी ली, जिसमें प्याज की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 407 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। कुल 3654.36 लीटर शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में सामने आया कि शराब की खेप मध्य प्रदेश के शिवपुरी से बिहार के दरभंगा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक हरिओम धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ट्रक, मोबाइल फोन और 175 बोरी प्याज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क और सिंडिकेट की जांच जारी है। इस कार्रवाई में सैयदराजा थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.