ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news lock found hanging on council school children were found playing outside fours sdm order for action

Chandauli News: परिषदीय विद्यालय पर लटका मिला ताला, बाहर खेलते मिले बच्चे, नजारा देख चौके एसडीएम, कार्रवाई के आदेश.

"एसडीएम के निरीक्षण में एक शिक्षक निर्धारित समय से 40 मिनट देर से विद्यालय पहुंचा। एसडीएम ने शिक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और परिषदीय विद्यालय में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने उन्हें अनुपस्थित दर्ज करने का आदेश दिया"

chandauli

8:00 PM, Sep 24, 2025

Share:

news-img
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़ तहसील.

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के देवरी कलां गांव में बुधवार को एसडीएम विकास मित्तल ने परिषदीय व राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सुबह 8:30 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे, तो स्कूल का गेट बंद मिला। बच्चों के बैग दरवाजे पर टंगे थे और विद्यालय के बाहर बच्चे खेल रहे थे। निरीक्षण में एक शिक्षक निर्धारित समय से 40 मिनट देर से विद्यालय पहुंचा।

Img

एसडीएम ने शिक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और परिषदीय विद्यालय में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने उन्हें अनुपस्थित दर्ज करने का आदेश दिया। शिक्षा विभाग को स्पष्ट किया गया कि मनमानी और समय की अनदेखी अब नहीं चलेगी।

विज्ञापन

Img

नौगढ़ विकास खंड के देवरी कला समेत पहाड़ी और वनवासी क्षेत्रों के स्कूलों की स्थिति खराब पाई गई। शिक्षण का स्तर नहीं सुधर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने कार्यभार को सही तरह से नहीं निभा रहे हैं। शिक्षकों की मनमानी से वनवासी समाज के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.