Chandauli News: ब्याज के विवाद में डेढ़ लाख की सुपारी देकर लोको पायलट ने कराई गई मनोज कुमार की हत्या, 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा.
"पुलिस आकाश पटेल ने बताया कि मामले में शामिल दूसरे शूटर और मुख्य सहयोगी भरत सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस महत्वपूर्ण खुलासे और त्वरित कार्रवाई पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।"
chandauli
5:25 PM, Jun 8, 2026
Share:


मुख्य साजिशकर्ता लोको पायलट
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप साइकिल सवार मनोज कुमार की हत्या का चंदौली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं थी, बल्कि ब्याज के लेन-देन और पुरानी रंजिश के चलते डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई सुनियोजित हत्या थी। मामले में एक लोको पायलट समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य शूटर की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि 6 जून को चतुर्भुजपुर निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार की टड़िया-पटपरा मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद गठित पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान रेलवे के लोको पायलट कृष्ण भगवान सिंह का नाम संदिग्ध के रूप में सामने आया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में कृष्ण भगवान सिंह ने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2020 में मनोज कुमार से करीब तीन लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। समय के साथ ब्याज बढ़कर लगभग सात लाख रुपये हो गया था। मृतक लगातार रुपये की मांग कर रहा था, जिससे वह परेशान था। इसी बीच उसने बिहार के बक्सर निवासी भरत सिंह से संपर्क कर मनोज कुमार की हत्या की साजिश रची। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय हुआ और बिहार के दो शूटरों को हत्या की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन कृष्ण भगवान सिंह ने मनोज कुमार को रुपये देने के बहाने फोन कर बुलाया और साइकिल से सुनसान इलाके की ओर ले गया। पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों शूटर चल रहे थे। पटपरा गांव के समीप मौका मिलते ही शूटर सूरज उर्फ राजेश यादव ने पहले मनोज कुमार के सिर में गोली मारी और फिर सीने में गोली दागकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बिहार की ओर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने बिहार के भोजपुर निवासी शूटर सूरज उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
