Chandauli News: चाकू की नोक पर महिला को बंधक बनाकर नकदी सहित 4 लाख की लूट, घटना से मचा हड़कंप.
"बहादुरपुर गांव की निवासी शशिकला के घर में चोर घुस गया। चोर ने महिला को डेढ़ घंटे तक चाकू के बल पर बंधक बनाए रखा। इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि चोर 12 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां और एक चांदी की चेन समेत करीब 4 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गया है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी"
chandauli
6:55 PM, Sep 26, 2025
Share:


चोरो द्वारा तोड़ा गया अलमारी का लॉक और बिखरा सामान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर शहीद गांव में गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे एक चोर घर में घुसकर महिला के गले पर चाकू रखकर लाखों के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गया। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बहादुरपुर शहीद गांव की निवासी शशिकला के घर में चोर घुस गया। चोर ने महिला को डेढ़ घंटे तक चाकू के बल पर बंधक बनाए रखा। इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि चोर 12 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां और एक चांदी की चेन समेत करीब 4 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के पति शीतल पटेल ने बताया कि उनकी पत्नी ने फोन पर चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की रात की गश्त पर सवाल उठाए हैं।
मौके पर पहुंचे मुगलसराय थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा जांच में जुट गए हैं। इस बाबत मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पुराने जेवरात हैं। कुल मिलाकर लगभग डेढ़ से दो लाख के जेवरात और 11 हजार नगदी चोरी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



