मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news lost mobiles found back in the hands of sp happiness returned on the faces of people

Chandauli News: एसपी के हाथों वापस मिले खोए हुए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी.

"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल और एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर ने इन सभी मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को सौंपा। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस टीम की सराहना की।"

chandauli

4:52 PM, Apr 20, 2026

Share:

Chandauli News: एसपी के हाथों वापस मिले खोए हुए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी.
logo

मोबाइल धारकों को उनका खोया हुआ मोबाइल लौटाते एसपी और एडिशनल एसपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद पुलिस ने एक बार फिर शानदार कार्य करते हुए खोए और गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों तक पहुंचाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 121 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 36.30 लाख रुपये बताई जा रही है।

Img

सोमवार को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने इन सभी मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को सौंपा। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस टीम की सराहना की। पुलिस के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान मिले प्रार्थना पत्रों के आधार पर टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए। इसमें सबसे अधिक 47 मोबाइल सकलडीहा थाना क्षेत्र से बरामद हुए, जबकि चंदौली, मुगलसराय, धानापुर, नौगढ़ सहित अन्य थानों से भी मोबाइल रिकवर किए गए।

विज्ञापन

Img

इस अभियान में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव और सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगातार प्रयास और तकनीकी निगरानी के चलते इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद करना पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.