Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर लगा लगेज स्कैनर खराब, नहीं हो पा रही यात्रियों के सामान की जांच.
"इस संबंध में डीडीयू रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी जेथिन बी. राज ने कहा कि जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी"
chandauli
10:50 AM, Oct 13, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। डीडीयू स्टेशन के पीएसबी हाल में लगा लगेज स्कैनर खराब हो गया है। ऐसे में स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामान की जांच नहीं हो रही है। दो वर्ष पहले भी यह खराब हुआ था, और लगभग छह माह बाद इसकी मरम्मत कराई गई थी। अब फिर से यह खराब हो गया है। डीडीयू रेलवे स्टेशन पर 20 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2023 के अगस्त माह में लगेज स्कैनर लगाया गया। यह स्कैनर आठ माह भी नहीं चला और फिर से खराब हो गया। काफी प्रयास के बाद इसकी मरम्मत की गई और यात्रियों के सामानों की जांच-पड़ताल की शुरुआत हुई। वर्तमान में त्योहारी सीजन चल रहा है, जिससे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
बावजूद इसके, माह की शुरुआत में ही बैगेज स्कैनर खराब हो गया। ऐसे में लोगों के बैग की जांच नहीं हो पा रही है। त्योहारी सीजन में डीडीयू स्टेशन पर रोजाना 200 से अधिक ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। वहीं, 25-30 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। इस स्टेशन को पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर लापरवाही की जा रही है। हालांकि, बैगेज स्कैनर के पास आरपीएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। शक होने पर वे यात्रियों के बैग की जांच करते हैं। स्कैनर खराब होने से सभी बैग की जांच नहीं हो पा रही है। इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी जेथिन बी. राज ने कहा कि जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी।



