मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news magic entered the truck from behind 15 people going to the funeral got injured

Chandauli News: ट्रक में पीछे से घुसी मैजिक, अंतिम संस्कार में जा रहे 15 लोग घायल.

"प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।"

chandauli

10:15 AM, May 26, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रक में पीछे से घुसी मैजिक, अंतिम संस्कार में जा रहे 15 लोग घायल.
logo

नेशनल हाईवे 19 पर दुर्घटनाग्रस्त शव लदा मैजिक वाहन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय (चंदौली).

चंदौली। जनपद में सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी मैजिक वाहन ट्रक से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े।

Img

जानकारी के अनुसार बिहार के कैमूर जनपद के भगवानपुर क्षेत्र से लोग एक शव के अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के पास हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार मैजिक जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Img

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.