Chandauli News: बस में मैजिक ने पीछे से मारी टक्कर, चालक केबिन में फंसा, वाराणसी जाते समय एम्बुलेंस में चालक की हुई मौत.
"अलीनगर थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार, अलीनगर थाना के ही सिंधी ताली इलाके से बिहार के गया सब्जी पहुंचा कर वापस लौट रहा था। बुधवार की सुबह, जैसे ही वह सदर कोतवाली के नवीन मंडी के सामने पहुंचा, उसके आगे चल रही बस से माया की टक्कर हो गई"
chandauli
4:33 PM, Oct 23, 2025
Share:


मृतक मैजिक चालक विशाल कुमार की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी इलाके में नेशनल हाईवे 19 पर बुधवार की सुबह एक सवारी बस और मैजिक की टक्कर हो गई। घटना में मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक विभिन्न फस गया। आसपास के लोग घटना को देखकर मौके पर पहुंचे। पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची। किसी तरह फंसे चालक को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मैजिक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार, अलीनगर थाना की ही सिंधी ताली इलाके से बिहार के गया सब्जी पहुंचा कर वापस लौट रहा था। बुधवार की सुबह, जैसे ही वह सदर कोतवाली के नवीन मंडी के सामने पहुंचा, उसके आगे चल रही बस से माया की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मस्जिद के पास चल रहा विशाल उसमें बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों को सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से माया को फंसे चालक विशाल को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत देखकर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्यवाई में जुट गई।



