मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mahadeva s daughter akanksha singh became pcs officer increased from 84th rank

Chandauli News: महादेवा की बेटी आकांक्षा सिंह बनी पीसीएस अधिकारी, 84वीं रैंक से बढ़ाया मान.

"लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर आकांक्षा ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। उनके दो भाई भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आकांक्षा की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है।"

chandauli

10:00 PM, Mar 30, 2026

Share:

Chandauli News: महादेवा की बेटी आकांक्षा सिंह बनी पीसीएस अधिकारी, 84वीं रैंक से बढ़ाया मान.
logo

आकांक्षा सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली: जनपद के महादेवा गांव की बेटी आकांक्षा सिंह ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 84वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। वाणिज्यिक कर अधिकारी के रूप में चयन होने पर परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। आकांक्षा के पिता कमलेश सिंह गाजीपुर में आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी मां इंद्रावती देवी अमिलाई के कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। 

आकांक्षा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल परशुरामपुर से, इंटरमीडिएट सनबीम स्कूल वाराणसी से, स्नातक बीएचयू और एमएससी दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की है। लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर आकांक्षा ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। उनके दो भाई भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आकांक्षा की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.