मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mahalakshmi mahadauri devi temple will be rejuvenated bhoomi pujan of the project worth rs 1 92 crore

Chandauli News : महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर का होगा कायाकल्प, 1.92 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन.

“चहनियां के कावर स्थित सिद्धपीठ माता महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर में 1.92 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने शुक्रवार को परियोजना का भूमि पूजन किया।”

chandauli

10:57 AM, Aug 22, 2026

Share:

Chandauli News : महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर का होगा कायाकल्प, 1.92 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन.
logo

महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर में विकास कार्यों का भूमि पूजन करतीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनियां विकासखंड के कावर ग्रामसभा स्थित सिद्धपीठ माता महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर के सुंदरीकरण और कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। मंदिर परिसर में 192.58 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने प्रस्तावित परियोजना का भूमि पूजन किया।

Img

परियोजना के तहत मंदिर परिसर में बहुद्देशीय हॉल, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल सुविधा, साइनेज, यात्री बेंच, लैंडस्केपिंग समेत अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ मंदिर परिसर का स्वरूप भी और आकर्षक होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख चहनियां अरुण जायसवाल रहे, जबकि अध्यक्षता प्रभु नारायण सिंह ‘लल्ला जी’ ने की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश सिंह कावर ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Img

भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख चहनियां अरुण जायसवाल रहे, जबकि अध्यक्षता प्रभु नारायण सिंह ‘लल्ला जी’ ने की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश सिंह कावर ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने परियोजना के लिए राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के प्रयासों की सराहना की। मंदिर समिति और क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और मंत्री जयवीर सिंह के प्रति आभार जताया।





headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.