मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news maharana pratap jayanti celebrated with pomp mla sushil singh garlanded

Chandauli News: धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, विधायक सुशील सिंह ने किया माल्यार्पण

"विधायक सुशील सींग ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें अपने धर्म, संस्कृति और गौरव की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर अपने इतिहास और परंपराओं को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।"

chandauli

2:22 AM, May 10, 2026

Share:

Chandauli News: धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, विधायक सुशील सिंह ने किया माल्यार्पण
logo

महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के कैली गांव में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह शामिल हुए। उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य, साहस और बलिदान को नमन किया।

Img

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। करीब 30 वर्षों तक उन्होंने मुगल सम्राट अकबर से युद्ध किया, घास की रोटियां खाईं लेकिन कभी भी अकबर के सामने झुके नहीं। विधायक ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें अपने धर्म, संस्कृति और गौरव की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर अपने इतिहास और परंपराओं को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। 

विज्ञापन

Img

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर महाराणा प्रताप के जयघोष से माहौल राष्ट्रभक्ति और वीरता के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सूर्यमुनि तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ, कृपा शंकर सिंह, सुजीत सिंह, अजीत सिंह और शेखर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रताप सिंह तथा संचालन आशीष सिंह रघुवंशी ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.