ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
राजनीति/न्यूज़/chandauli news mahendra kumar rao submitted his claim for sp candidate from chakia reserved seat

Chandauli News: चकिया सुरक्षित सीट से महेंद्र कुमार राव ने सपा प्रत्याशी के लिए पेश की दावेदारी.

“आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चकिया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी नेता महेंद्र कुमार राव ने पार्टी से चकिया सीट पर प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।”

chandauli

8:20 PM, Sep 24, 2026

Share:

Chandauli News: चकिया सुरक्षित सीट से महेंद्र कुमार राव ने सपा प्रत्याशी के लिए पेश की दावेदारी.
logo

संभावित प्रत्याशी महेंद्र राव.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चकिया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र-383 से समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र कुमार राव ने पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने अपनी राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता के साथ संगठन में निभाई गई जिम्मेदारियों को दावेदारी का आधार बताया है।

Img

महेंद्र कुमार राव पूर्व में बहुजन समाज पार्टी में जोन कोऑर्डिनेटर, मंडल कोऑर्डिनेटर, जिला उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी और चकिया विधानसभा प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय हैं। वह सपा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता बताई जाती है। वह डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति शिकारगंज के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं। सहकारिता क्षेत्र में डायरेक्टर और बैंक प्रतिनिधि के रूप में भी जिम्मेदारी निभाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन

Img

उनके परिवार की भी स्थानीय राजनीति में सक्रियता रही है। उनके पिता रामआसरे सीपीएम से जुड़े मजदूर नेता रहे हैं और पूर्व प्रधान, बीटीसी सदस्य व कोटेदार के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी माता फूलपत्ती देवी भी पूर्व प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। पत्नी पूनम देवी वर्तमान में ग्राम पंचायत प्रधान हैं। महेंद्र कुमार राव का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें लोगों का समर्थन प्राप्त है। इसी आधार पर उन्होंने सपा नेतृत्व के समक्ष चकिया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने की दावेदारी रखी है। अब संभावित प्रत्याशियों को लेकर पार्टी नेतृत्व के स्तर पर निर्णय होना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.