Chandauli News: दीवार गिरने से बड़ा हादसा टला, पिता-पुत्र घायल, अस्पताल में भर्ती.
"रसिया गांव निवासी लालता राम (62 वर्ष) अपने पुत्र लाल बहादुर शास्त्री (25 वर्ष) के साथ पुराने कच्चे मकान के पास रखी ईंटें हटाने का काम कर रहे थे। मकान काफी जर्जर हो चुका था और पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण उसकी दीवारें पहले से भीगी हुई थीं"
chandauli
9:15 AM, Oct 14, 2025
Share:


घटनास्थल पर पड़ा मलबा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज.
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते‑होते टल गया, जब दोपहर करीब 12 बजे बारिश से भीगी एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में पिता‑पुत्र दब गए। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय चकिया भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसिया गांव निवासी लालता राम (62 वर्ष) अपने पुत्र लाल बहादुर शास्त्री (25 वर्ष) के साथ पुराने कच्चे मकान के पास रखी ईंटें हटाने का काम कर रहे थे। मकान काफी जर्जर हो चुका था और पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण उसकी दीवारें पहले से भीगी हुई थीं।
विज्ञापन
ईंट हटाते समय अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे दोनों मलबे में दब गए। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।



