मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news major accident averted in rajdari falls youth drowned in strong current villagers saved his life

Chandauli News: राजदरी जलप्रपात में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में बहा युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान.

“चंदौली के नौगढ़ स्थित राजदरी जलप्रपात में प्रतिबंध के बावजूद नहाने उतरा एक युवक तेज बहाव में बह गया। करीब 50 मीटर दूर चट्टान पर फंसे युवक को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।”

chandauli

9:25 PM, Aug 2, 2026

Share:

Chandauli News: राजदरी जलप्रपात में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में बहा युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान.
logo

राजदारी जलप्रपात में छोटे से चट्टान के पास फंसा युवक ( छोटे घेरे में) को रस्सी के जरिए बढ़ाने का प्रयास करते दो युवक (बड़े घेरे me)

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के चंद्रप्रभा सेंचरी के जंगल में स्थित प्रसिद्ध राजदरी जलप्रपात पर रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रतिबंध के बावजूद जलप्रपात में नहाने उतरा एक युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया और करीब 50 मीटर तक बहकर आगे एक चट्टान पर फंस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद जलप्रपात पर अफरा-तफरी मच गई।

Img

गौरतलब है कि प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से राजदरी जलप्रपात में नहाने पर पहले से प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद पर्यटक लगातार नियमों की अनदेखी कर पानी में उतर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ग्रामीणों ने साहस नहीं दिखाया होता तो युवक की जान जा सकती थी। घटना के दौरान मौजूद लोगों में दहशत का माहौल रहा।

विज्ञापन

Img

इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलप्रपात पर पुलिस की तैनाती और चेतावनी बोर्ड होने के बावजूद प्रतिबंध का प्रभावी पालन नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजदरी जलप्रपात पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.