ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news major accident while removing debris of kali temple one laborer died another injured

Chandauli News: काली मंदिर का मलबा हटाते समय बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल.

"पीडीडीयू नगर के एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने मजदूर की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

7:42 PM, Jul 11, 2026

Share:

Chandauli News: काली मंदिर का मलबा हटाते समय बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल.
logo

काली मंदिर के ढांचे को गिराता जेसीबी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित डीडीयू जंक्शन स्टेशन गेट के सामने सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान देर रात बड़ा हादसा हो गया। काली मंदिर का ध्वस्तीकरण करने के बाद जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा था, तभी मलबा भरभराकर गिर गया और उसकी चपेट में दो मजदूर आ गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

Img

मृतक की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी बलदेव यादव के रूप में हुई है, जो सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही ऐपको कंपनी का कर्मचारी बताया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। बताया गया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पहले मां काली की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ दूसरे स्थान पर स्थापित किया गया था, जिसके बाद मंदिर हटाने और मलबा साफ करने का कार्य शुरू हुआ था।

विज्ञापन

Img

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ध्वस्तीकरण के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी और न ही यातायात को पूरी तरह रोका गया था। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। पीडीडीयू नगर के एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने मजदूर की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.