मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news major action against illegal soil mining case registered against three including village head

Chandauli News: अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज.

"सकलडीहा कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।"

chandauli

7:52 PM, Jun 26, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
logo

पकड़ी गयी जेसीबी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। जिले में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। डीएम और एसपी के निर्देश पर पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के क्रम में सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डैना गांव में अवैध खनन के मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बीते दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर जिला खनन अधिकारी प्रदीप राज और तहसीलदार अनुराग सिंह के नेतृत्व में पुलिस व खनन विभाग की टीम ने डैना गांव में छापेमारी की थी। मौके से एक जेसीबी मशीन जब्त की गई थी। इसके बाद राजस्व विभाग ने जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की संस्तुति की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान विमला यादव, अमावल गांव निवासी शिवम सिंह उर्फ कल्लू सिंह तथा एक अज्ञात जेसीबी संचालक के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.