मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news major action against illegal soil mining four tractors and jcb seized

Chandauli News: अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर व जेसीबी सीज.

"सकलडीहा थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"

chandauli

8:48 PM, Jun 5, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर व जेसीबी सीज.
logo

सकलडीहा पुलिस के कब्जे में पकड़े गए ट्रैक्टर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। डेढ़ावल गांव में तालाब से अवैध रूप से मिट्टी निकालने की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिसमें एक जेसीबी मशीन और चार ट्रैक्टरों को मौके से सीज कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों की शिकायत पर खनन निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर पांडेय और थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि सरकारी तालाब और खेतों से जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही थी और उसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था, जिससे राजस्व और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.