Chandauli News: मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 2 वाहन सीज, 6 का चालान.
"जुलाई के प्रथम सप्ताह में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सभी विद्यालय प्रबंधकों की बैठक आयोजित कर सुरक्षा मानकों के पालन की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों ने अभिभावकों से भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल वाहनों की स्थिति पर सतर्क रहने की अपील की है।"
chandauli
9:20 PM, Jul 2, 2026
Share:


स्कूली वाहन की जांच करते एसडीएम सदर और एआरटीओ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने गुरुवार को 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर दो स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि छह वाहनों का चालान किया गया। वहीं, जिले में फिटनेस अवधि समाप्त होने वाले 40 स्कूली वाहनों को लेकर संबंधित विद्यालयों को नोटिस भी जारी किया गया है।
एसडीएम सदर विजय त्रिवेदी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम ने संयुक्त रूप से चंदौली स्थित सेंट जॉन्स, स्वामी परमहंस और विवेकानंद स्कूल के वाहनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट-एड बॉक्स, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, इमरजेंसी विंडो सहित अन्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। गंभीर खामियां मिलने पर दो वाहनों को सीज और छह का चालान किया गया।परिवहन विभाग के अनुसार, एकीकृत विद्यालय वाहन अनुश्रवण पोर्टल पर जनपद में 794 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें 40 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। इनमें गुरुकुल स्कूल नियामताबाद के 6, एम्बीशन स्कूल के 3 और राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल, बबुरी के 3 वाहन शामिल हैं। संबंधित विद्यालयों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
एआरटीओ ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के भीतर फिटनेस नहीं कराने पर वाहनों का पंजीकरण निलंबित अथवा निरस्त किया जाएगा। अत्यधिक अनफिट वाहनों को आरवीएसएफ (Registered Vehicle Scrapping Facility) के माध्यम से स्क्रैप घोषित करने की भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली-1998 के तहत प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय वाहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा।
