मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news major action by forest department tractor carrying illegal forest produce seized

Chandauli News:वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध वन उपज ले जा रहा ट्रैक्टर सीज.

"क्षेत्रीय वनाधिकारी चंद्रप्रभा रेंज अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन, वन उपज के अवैध परिवहन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

6:34 PM, Jun 12, 2026

Share:

Chandauli News:वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध वन उपज ले जा रहा ट्रैक्टर सीज.
logo

पकड़े गए ट्रैक्टर के साथ चंद्रप्रभा रेंज की टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। वन विभाग की संयुक्त गश्ती टीम ने चकिया-शेरवा लिंक मार्ग पर अवैध रूप से वन उपज का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वन विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करीब 11 बजे चंद्रप्रभा रेंज की संयुक्त गश्ती टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान चकिया-शेरवा लिंक मार्ग स्थित फत्तेपुर गांव के समीप पत्थर और ईंट लदा एक ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। वन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर का पीछा किया और ग्राम शेरवा के पास उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान संबंधित सामग्री के परिवहन से जुड़े वैध अभिलेख और आवश्यक अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। कार्रवाई की भनक लगते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक्टर स्वामी और फरार चालक की पहचान की जा रही है। उनके विरुद्ध वन अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि संबंधित सामग्री कहां से लाई जा रही थी और उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन, वन उपज के अवैध परिवहन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में चंद्रप्रभा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अखिलेश कुमार दुबे, डिप्टी रेंजर रामचरित्र सिंह, वन दरोगा रिशु चौबे, वनरक्षक अरविंद कुमार गौड़, राधे कृष्ण मिश्रा सहित अन्य वन कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध वन उपज परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.