Chandauli News: गोवंश तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 गौवंश बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार.
"पूछताछ में सामने आया कि एक आरोपी पुलिस से बचाने के लिए आगे-आगे चलकर वाहनों को पास कराता था। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।"
chandauli
4:35 PM, Jan 23, 2026
Share:


शहीद राजा पुलिस की गिरफ्त में पशु तस्कर बरामद वाहन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने गौतस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए वध के लिए ले जाए जा रहे 16 गोवंशों को बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक डीसीएम और तीन मैजिक वाहनों को कब्जे में लेते हुए सात शातिर गौतस्करों और एक पासर समेत कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विनदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर 23 जनवरी को एनएच-02 हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
पहली कार्रवाई में ग्राम बरठी कमरौर के पास तीन मैजिक वाहनों से छह गोवंश बरामद कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में जेठमलपुर तिराहा के पास एक डीसीएम वाहन से नौ गाय और एक बछड़ा बरामद कर तीन तस्करों को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि एक आरोपी पुलिस से बचाने के लिए आगे-आगे चलकर वाहनों को पास कराता था। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



