Sonbhadra News: हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना धर्म विशेष के युवक को पड़ा भारी.
"सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या समाज में वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी"
sonbhadra
10:28 PM, Jan 4, 2026
Share:


घटना के समय दुकानदार परिवार समय रहते निकला सुरक्षित.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र.
सोनभद्र। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोनभद्र पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव का है, जहां निवासी मुहम्मद कैफ पुत्र जावेद अली पर हिंदू युवतियों को अश्लील संदेश भेजने और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है।
मामले की गंभीरता और सामाजिक सौहार्द पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी करमा को सख्त एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही थाना करमा पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 04/2026 के तहत धारा 196(1) व 353(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी मुहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई 3 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) के माध्यम से सोनभद्र पुलिस को प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।
इस संबंध में सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या समाज में वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।



