Chandauli News: हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे महिला-पुरुष, मौके पर मौत.
"सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुरुष के जनेऊ धारण करने से उसके ब्राह्मण समुदाय से होने की आशंका है, लेकिन महिला-पुरुष के आपसी संबंधों को लेकर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है।"
chandauli
2:47 PM, Apr 29, 2026
Share:


AI तस्वीर.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में मंगलवार कि देर लगभग 2 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लगभग 60 वर्षीय महिला और पुरुष ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने हाथ पकड़कर कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, घटना सैयदराजा रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 649/22-24 के बीच, कल्याणपुर ग्राम सभा स्थित फुट ओवरब्रिज के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों काफी देर तक ट्रैक के पास खड़े थे और जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, अचानक हाथ पकड़कर उसके सामने कूद गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुरुष के जनेऊ धारण करने से उसके ब्राह्मण समुदाय से होने की आशंका है, लेकिन महिला-पुरुष के आपसी संबंधों को लेकर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
