Chandauli News: 24 घंटे में तीन हत्याएं करने वाला सिरफिरा पुलिस मुठभेड़ में ढेर.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल का कहना है कि आरोपी ने बिना किसी व्यक्तिगत रंजिश के पूरी तरह रैंडम तरीके से निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। आरोपी को पुलिस रीक्रिएशन के लिए ले गई थी इस दौरान एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसको दो गोली लगी। मेडिकल कॉलेज में उसकी मैरिज घोषित कर दिया गया।"
chandauli
3:15 AM, May 12, 2026
Share:


मृतक गुरप्रीत सिंह की बॉडी, पुलिस कर्मी की पिस्टल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:धर्मेन्द्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.
चंदौली। जनपद में 24 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को चंदौली पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। एसओजी, अलीनगर पुलिस, सकलडीहा पुलिस और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। वह वर्ष 2021 में सेना से सिपाही पद से हटाया गया था। इसके बाद वह बिहार के आरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने पहुंचा, लेकिन शराब की लत के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। पूछताछ में सामने आया कि वह मानसिक रूप से विचलित और अत्यधिक आक्रोशित था। आरोपी ने 10 मई को डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के जमानिया निवासी मंगरू की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद 11 मई की रात जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
वहीं सोमवार सुबह अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित जीवक अस्पताल में भर्ती लछमिना नामक महिला की भी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की पूरी करतूत कैद हो गई थी। घटना के बाद अस्पताल से भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों घटनाओं में उसकी संलिप्तता की पुष्टि की।
पुलिस आरोपी को घटनास्थलों के पुनर्निर्माण के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान सकलडीहा क्षेत्र में दरियापुर इलाके में आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इसके बाद एसओजी, जीआरपी, अलीनगर और सकलडीहा पुलिस ने संयुक्त कॉम्बिंग अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने फिर पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके सीने में लगी। अभियुक्त के कब्जे से एक रिवाल्वर, जीवित कारतूस, तीन खोखा कारतूस तथा बैरल काटकर छोटी की गई डबल बैरल गन बरामद हुई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
