मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news manoj kaka targeted sit in ayodhya case said raising questions is justified truth should come out

Chandauli News: अयोध्या प्रकरण में SIT पर मनोज काका का निशाना, बोले- सवाल उठाना जायज, सच्चाई सामने आनी चाहिए.

"काका ने कहा कि पूरे देश और भगवान राम में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों के मन में यह जानने की जिज्ञासा है कि मामले की सच्चाई क्या है और जांच का निष्कर्ष क्या होगा। धार्मिक संस्थाओं और ट्रस्टों में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार के विवाद या संदेह की स्थिति उत्पन्न न हो।"

chandauli

12:25 AM, Jun 20, 2026

Share:

news-img
logo

मीडिया के सवालों का जवाब देते हो मनोज सिंह काका

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बिजली कटौती, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सैयदराजा के पूर्व विधायक एवं सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने किया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने मीडिया से बातचीत करते हुए अयोध्या प्रकरण, एसआईटी जांच और प्रदेश की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

अयोध्या मामले को लेकर मनोज सिंह काका ने कहा कि एसआईटी गठन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार करने की बात कही जा रही है, लेकिन जनता के मन में कई सवाल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष दिखाई नहीं दे रही है। काका ने कहा कि पूरे देश और भगवान राम में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों के मन में यह जानने की जिज्ञासा है कि मामले की सच्चाई क्या है और जांच का निष्कर्ष क्या होगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं और ट्रस्टों में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार के विवाद या संदेह की स्थिति उत्पन्न न हो। धरना कार्यक्रम के दौरान मनोज काका ने चंदौली की स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में गंगा कटान, सिंचाई, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा है। 

विज्ञापन

किसानों को खाद की उपलब्धता, अस्पतालों में दवाओं की कमी तथा विभिन्न विभागों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने जिला प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें तो कई समस्याओं का समाधान संभव है। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य और किसानों के मुद्दों पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रशासन और सरकार के समक्ष रखने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.