मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news manoj singh w got angry after seeing the dirty toilet of the school said now i am manoj team will clean it

Chandauli News: स्कूल का गंदा शौचालय देखकर भड़के मनोज सिंह डब्लू, बोले अब ‘मैं हूं मनोज’ टीम करेगी सफाई.

“चंदौली में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अनोखी पहल शुरू की है। भैंसउर के प्राथमिक विद्यालय में बदहाल शौचालय देखकर उन्होंने खुद सफाई कराई और बरहनी ब्लॉक में सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए 11 युवाओं की ‘मैं हूं मनोज’ टीम गठित की।”

chandauli

7:39 PM, Aug 12, 2026

Share:

Chandauli News: स्कूल का गंदा शौचालय देखकर भड़के मनोज सिंह डब्लू, बोले अब ‘मैं हूं मनोज’ टीम करेगी सफाई.
logo

विद्यालय में मौजूद पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story by : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सरकारी तंत्र पर सवाल उठाते हुए बरहनी ब्लॉक से नई पहल शुरू की है। बुधवार को भैंसउर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे मनोज सिंह ने स्कूल के बदहाल शौचालय की स्थिति देखी। शौचालय गंदगी से भरा था और बच्चों के इस्तेमाल के लायक नहीं था। उन्होंने मौके पर सफाई कराकर उसे बच्चों के उपयोग योग्य कराया।

Img

मनोज सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से शौचालय और स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट जारी होता है, लेकिन स्कूलों में जमीनी स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों को उनके मूल काम से हटाकर दूसरे कार्यों में लगा दिया जाता है, जिसके कारण सार्वजनिक स्थानों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने 11 युवाओं की टीम गठित की है, जिसका नाम ‘मैं हूं मनोज’ रखा गया है। टीम बरहनी ब्लॉक में सार्वजनिक स्थलों, खासकर स्कूलों में गंदगी की सूचना मिलने पर पहुंचकर सफाई करेगी। मनोज सिंह ने कहा कि फिलहाल यह एक पायलट प्रोजेक्ट है। इसके परिणाम बेहतर रहे तो दूसरे ब्लॉकों में भी ऐसी टीमें बनाई जाएंगी।

विज्ञापन

Img

उन्होंने लोगों से अपील की कि बरहनी ब्लॉक में किसी सार्वजनिक स्थल या स्कूल में सफाई की जरूरत हो तो उसकी सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से टीम तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पहल का उद्देश्य सिर्फ सफाई कराना नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार और जागरूक बनाना भी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.