ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news manoj singh w s reply on the discussions of joining bsp said i was a socialist i am and will remain so

Chandauli News: बसपा में जाने की चर्चाओं पर मनोज सिंह डब्लू का जवाब, बोले- समाजवादी था, हूं और रहूंगा.

“चंदौली के सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बसपा में शामिल होने की चर्चाओं को खारिज करते हुए खुद को समाजवादी बताया। उन्होंने 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक अपने पिता की पुण्यतिथि पर भागवत कथा कराने की जानकारी दी। साथ ही कथा आयोजन और एआई से बनाए गए कथित टेंट की तस्वीरों को लेकर भी अपनी बात रखी।”

chandauli

8:27 PM, Nov 17, 2026

Share:

Chandauli News: बसपा में जाने की चर्चाओं पर मनोज सिंह डब्लू का जवाब, बोले- समाजवादी था, हूं और रहूंगा.
logo

सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा के पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बसपा में शामिल होने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि वह समाजवादी थे, हैं और रहेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राजनीतिक चर्चाओं, अपने पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली भागवत कथा और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित तस्वीरों को लेकर अपनी बात रखी।

Img

चुनाव नजदीक आने और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि फिलहाल वह अपने पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली भागवत कथा की तैयारियों में व्यस्त हैं। 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक भागवत कथा का आयोजन कराया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सुशील सिंह ने रामकथा कराई थी और अब वह भागवत कथा करा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि कथा होनी चाहिए। यह अच्छी चीज है और जिन लोगों को भगवान ने सामर्थ्य दिया है, उन्हें कथा करानी चाहिए। बसपा की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चाओं पर उन्होंने स्पष्ट कहा, "मैं समाजवादी था, समाजवादी हूं और समाजवादी रहूंगा।" उन्होंने कहा कि राजनीति में तरह-तरह की हवाएं चलती रहती हैं। लोग अपनी तरफ से किसी को कहीं भी जोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल बसपा, भाजपा, कांग्रेस या सपा की बात नहीं है।

विज्ञापन

Img

अपने घर पर भागवत कथा के लिए टेंट लगाए जाने की वायरल तस्वीरों को लेकर मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि उन्होंने रात में नीले रंग के बैनर और पूरे टेंट की तस्वीर देखी, जबकि वास्तविकता में अभी उनके यहां टेंट लगाने की तैयारी भी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उनके यहां धान की कटाई हुई है और जमीन पर मिट्टी डालने का काम चल रहा है। इसके बाद टेंट लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई के माध्यम से उनके घर पर टेंट खड़ा दिखाकर तस्वीरों को वायरल किया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने भाजपा के लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे कामों में भाजपा के लोग माहिर हैं। जब उनसे पूछा गया कि इस तरह का दुष्प्रचार कौन कर रहा है तो उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कुछ लोगों को गुंडा, बदमाश, चोरकट और पाकिटमार कहकर संबोधित किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.