Sonbhadra News: घोरावल में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 6500 रुपये बरामद.
घोरावल थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए 17 नवंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अंशु निवासी भरौली और लवकुश निवासी सिरसाई के कब्जे से चोरी के माल में से 6,500 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया।
sonbhadra
8:57 PM, Nov 17, 2026
Share:


घोरावल में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
घोरावल थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के माल में से कुल 6,500 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में घोरावल पुलिस ने चोरी के दो मुकदमों की जांच के दौरान 17 नवंबर 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशु (19) पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम भरौली और लवकुश (18) पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सिरसाई, थाना घोरावल के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी के माल में से कुल 6,500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी थाना घोरावल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 245/2026 और 255/2026 से संबंधित चोरी की घटनाओं में वांछित थे। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(4) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अंशु के खिलाफ पहले से भी चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि लवकुश के खिलाफ दो अन्य मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदय नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति, समर बहादुर और राहुल गोड़ शामिल रहे।


