ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news manoj singh w s warning repairing wires in 10 days and giving compensation to the family 04082025 4OpkYD

Chandauli News: मनोज सिंह डब्ल्यू की चेतावनी, 10 दिनों में तारों की मरम्मत और परिवार को मुआवजा दे विद्युत विभाग.

Chandauli News: मनोज सिंह डब्ल्यू की चेतावनी, 10 दिनों में तारों की मरम्मत और परिवार को मुआवजा दे विद्युत विभाग.

12:00 AM, Jul 3, 2025

Share:

Chandauli News: मनोज सिंह डब्ल्यू की चेतावनी, 10 दिनों में तारों की मरम्मत और परिवार को मुआवजा दे विद्युत विभाग.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविन्द कुमार, सैयदराजा।

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को सुंडेहरा गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विद्युत करेंट की चपेट में आने से मृत बृजेश सिंह चौहान के परिजनों से मुलाकात की। घटना के प्रति दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। कहा कि विभाग की लापरवाही से सुंडेहरा के मुन्ना चौहान ने अपने पुत्र को खो दिया। बावजूद इसके विभाग की संवेदना जागृत नहीं हुई। विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने तक की पहल नहीं की। उन्होंने परिजनों के सामने मोबाइल पर एसडीओ विद्युत से वार्ता कर पीड़ित परिवार को दिए जाने वाले आर्थिक मदद के बारे में जानकारी ली। कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी जेई मौके पर नहीं पहुंचे, न ही बिजली विभाग का कोई अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने आया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन

ऐसे में मामले में विभाग को चाहिए कि गांव में जगह-जगह लटक रहे जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त करें, ताकि कोई अन्य ग्रामीण करेंट की चपेट में न आए। बताया कि पूर्व में भी दो बैलों की करेंट लगने से मौत हो गई है। बिजली के तार ढीले होकर लटक रहे हैं, जो लोगों के लिए जानलेवा बने हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग ने इसे नजरअंदाज किया, जिस कारण बीते 18 जून को लोहे की छड़ लेकर घर जा रहे बृजेश सिंह चौहान की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पूर्व विधायक ने बिजली विभाग को जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत करने के लिए 10 दिन का मौका दिया। कहा कि 13 जुलाई तक समस्या का समाधान व पीड़ित परिवार को मुआवजे की रकम नहीं मिली, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सुमन्त चौहान, अजय चौहान, अजय मौर्या, लल्लन बिंद, दयाराम यादव, सत्या यादव आदि उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.