ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news manoj singh w said akhilesh yadav is a visionary leader who thinks of progress of the state and the country 04082025 v1ohmS

Chandauli News: मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा, अखिलेश यादव प्रदेश व देश की तरक्की की सोच रखने वाले दूरदर्शी नेता.

Chandauli News: मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा, अखिलेश यादव प्रदेश व देश की तरक्की की सोच रखने वाले दूरदर्शी नेता.

12:00 AM, Jul 1, 2025

Share:

Chandauli News: मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा, अखिलेश यादव प्रदेश व देश की तरक्की की सोच रखने वाले दूरदर्शी नेता.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: खुशहाल पठान.

चंदौली। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सपाइयों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी प्रमुख का जन्मदिन मनाया। साथ ही पीडीए समाज को एकजुट करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी को सूबे की सत्ता में वापस लाने का संकल्प लिया। सैयदराजा आवास के अलावा सलेमपुर दलित बस्ती, धीना मार्केट, जेवरियाबाद बिन्द बस्ती, माधोपुर गांव समेत अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से उल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और बताया गया।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव की बस्तियों में केक काटने के साथ ही फल व मिष्ठान का वितरण दलितों व गरीबों में किया और अखिलेश यादव के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग का हितैषी नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए जनहित व जनकल्याण को ध्यान में रखकर फैसले लिए। वह दूरदर्शी नेता हैं जो प्रदेश व देश की तरक्की की सोच रखते हैं। समाज को शिक्षित व सशक्त बनाने की सोच रखते हैं, ताकि देश सही मायनों में तरक्की कर सके।

विज्ञापन

उन्होंने संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए 2027 में यूपी में फिर से सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए संगठन होने का आह्वान भी किया। आमजन को यह भी भरोसा दिया कि सपा सरकार बनते ही सैयदराजा में पम्प कैनालों की जर्जर स्थिति को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा के लिए स्कूल-कालेज की स्थापना का कार्य होगा। साथ ही बेपटरी हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.