Chandauli News: मनोज सिंह डब्लू ने कहा, जिले में में खेल संसाधनों के विकास की जरूरत.
"मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के लिए नई ऊर्जा का काम करती हैं। जनपद में खेल मैदानों और बुनियादी संसाधनों की कमी है, जिसे दूर करने की दिशा में ठोस पहल की जरूरत है। यदि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और नियमित अभ्यास के अवसर मिलें, तो ग्रामीण प्रतिभाएं जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।"
chandauli
10:10 AM, Jan 21, 2026
Share:


फुटबॉल को की मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ करते सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया। समापन समारोह में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में आमने-सामने उतरी उसिया (गाजीपुर) और मुबारकपुर (आजमगढ़) की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मैच में उसिया गाजीपुर की टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और पूरे खेल पर अपनी पकड़ बनाए रखी। कड़े मुकाबले के बाद उसिया ने मुबारकपुर को 2-1 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता की चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खेल के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के लिए नई ऊर्जा का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि चंदौली जनपद में खेल मैदानों और बुनियादी संसाधनों की कमी है, जिसे दूर करने की दिशा में ठोस पहल की जरूरत है। यदि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और नियमित अभ्यास के अवसर मिलें, तो ग्रामीण प्रतिभाएं जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।
विज्ञापन
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता टीम उसिया गाजीपुर के कप्तान को चैम्पियन ट्रॉफी प्रदान की और उपविजेता टीम मुबारकपुर की भी हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में रुस्तम खान बाबा, शाह आलम खान, हाजी बिस्मिल्लाह, आजाद खान बाबू, हसनैन खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका राशिद खान ने निभाई, जबकि कमेंट्री आतिफ खान ने की।
