ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news manoj singh w staged a protest for construction of track on nh 24 gave 15 days ultimatum to the district administration

Chandauli News : NH-24 पर पटरी निर्माण के लिए मनोज सिंह डब्लू का धरना, जिला प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम.

“चंदौली में सैयदराजा-गाजीपुर मार्ग पर सड़क किनारे पटरी निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने धरना दिया। अधिकारियों ने एक सप्ताह में निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया है। पूर्व विधायक ने 23 तारीख तक काम शुरू नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।”

chandauli

5:41 PM, Oct 12, 2026

Share:

Chandauli News : NH-24 पर पटरी निर्माण के लिए मनोज सिंह डब्लू का धरना, जिला प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम.
logo

कजरा गांव में सड़क किनारे पटरी निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। एनएच-24 के सैयदराजा-गाजीपुर मार्ग के चौड़ीकरण के बाद सड़क के दोनों तरफ पटरी और फुटपाथ नहीं बनने से राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने सोमवार को बरहनी विकासखंड के कजरा गांव में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सांकेतिक धरना दिया। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण शामिल हुए।

Img

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सड़क किनारे पटरी नहीं होने से आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने आठ दिन पहले सागर चौहान के बेटे की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क पर पटरी होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने अधिकारियों के पटरी पहले से बने होने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौके पर निरीक्षण करने पर उन्हें कहीं पटरी दिखाई नहीं दी। उन्होंने मांग की कि पटरी निर्माण में देरी की वजह बताई जाए और निर्माण कब तक होगा, इसकी लिखित जानकारी दी जाए।

विज्ञापन

Img

धरनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार आलोक निषाद ने एनएच-24 के परियोजना निदेशक से फोन पर वार्ता की। एनएच-24 के पदाधिकारी कृष्णकांत और तहसीलदार ने धरनारत लोगों से मांगपत्र प्राप्त किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता से भी फोन पर बात कराई गई। अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर सड़क के दोनों तरफ पटरी निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।इसके बाद मनोज सिंह डब्लू ने विभाग को 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि 23 तारीख तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और बड़े आंदोलन की तैयारी होगी। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.